
किसानों की समस्या को लेकर माकपा का मशाल जुलुस। Voice of Darbhanga

दरभंगा : माकपा, मिर्जापुर कौआही देकुली शाखा द्वारा मशाल जुलुस निकाला गया जो देकुली चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. नंद राम की अध्यक्षता में आज इस सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमिटि सदस्य श्याम भारती ने कहा कि माकपा गरीब-किसानो के सवाल पर जोरदार लड़ाई लड़ती रही है. उन्होंने कहा कि पैक्स किसानो, बटायीदारों को ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए संघर्षरत है. उन्होंने कहा कि नव सृजित विद्यालय, मिर्जापुर गौशलावर के लिए जमीन दान में मिले इसके लिए वार्ता चल रही है. इस मौके पर प्रस्ताव पारित किया गया कि जन समस्याओं को लेकर धारावाहिक आंदोलन तेज किया जाएगा. इस मौके पर सत्यनारायण पासवान, अर्जुन सहनी, नंद राम, प्रभु पासवान, मो. कलमा, धर्मेन्द्र पासवान, सुशीला देवी, मो. रसूल, विनोद पासवान, विरेन्द्र पासवान, मनोहर शर्मा आदि ने विचार रखे.

