
मार्शल की ठोकर से बाईक सवार गंभीर रूप से घायल। Voice of Darbhanga
केवटी: दरभंगा-जयनगर एन एच 105 पर रविवार को धेपुरा चौक के समीप मार्शल गाड़ी से मोटरसाइकिल सवार दो युवक में एक हनुमंत पासवान पिता रामसेवक पासवान बनवारी, केवटी दूसरा शिक्षक उदय पासवान सकरारी, बिस्फी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, केवटी-रनवे में भर्ती करवाया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि हनुमंत पासवान व उदय पासवान मोटरसाईकिल से औंसी की ओर जा रहा था. इसी क्रम में उत्तर दिशा की ओर से आ रही मार्शल गाड़ी से धक्का लग गई.

