Home मुख्य व्यवसायी के घर ताला तोड़कर लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 8, 2017

व्यवसायी के घर ताला तोड़कर लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

img_20170109_061644

दरभंगा। जाले थाना क्षेत्र के देउरा बंधौली गांव निवासी व्यवसायी हाजी अफाक अहमद के बंद घर का ताला तोड़ कर शनिवार की रात लाइसेंसी बंदूक व कारतूस समेत लाखों की चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, हाजी अफाक व उनके दो भाई हाजी वसीर उ़र्फ चांद व सगीर उ़र्फ अफाक का परिवार एक ही आंगन के अलग-अलग कमरे में है। सभी भाई मुंबई में व्यवसाय करते हैं, लेकिन परिवार यहीं है। वहीं गत छह दिनों से सभी सपरिवार कोलकाता गए हुए हैं। घर सुनसान देख कर चोरों ने धावा बोल दिया है। व्यवसायी चचेरे भतीजा इब्राहिम सऊद ने बताया कि जेवरात दोनाली बंदूक नहीं है। वैसे तीनो भाई के आने के बाद ही चोरी की विस्तृत जानकारी ली जा सकेगी। वैसे उन्होंने पुलिस को आवेदन दे दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताते चलें कि जनवरी में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की बृद्धि हो जाती है। इसी गांव में पहली जनवरी 15 को स्टेट बैंक में चोरो ने ताला तोड़ कर सेफ काटने की कोशिश की थी। एकदिन पूर्व इसी गांव के उद्देश ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Share

Leave a Reply