
सड़क निर्माण नही होने से आक्रोशित सैकड़ो लोगो ने भाजपा नेता के नेतृत्व मे किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर पुस्तकालय चौक से पैठानकबई जाने वाली पीडब्लूडी सडक का शिलान्यास के बाबजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नही होने के विरोध मे राघोपुर पैठानकबई सडक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राघोपुर एवं पैठानकबई सहित आसपास के कई गांवो के लोगो ने भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व मे सैकड़ो लोगो ने सकरी धरौरा मुख्य पथ को घंटो जाम करके आवागमन को बाधित रखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यह सडक 2008 मे ही प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत स्वीकृत हो चुका है। इसके बाद कई बार इसका टेन्डर हुआ और रद्द हुआ। विगत 11 सितम्बर को भी स्थानीय सांसद कीर्ति आज़ाद और विधायक ललित यादव के द्वारा शिलान्यास किया गया था लेकिन पुनः यह सडक टेन्डर मे चला गया जिससे क्षेत्र के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। हमलोग अपने आप को जनप्रतिनिधि विहीन महसूस कर रहै है। यह सड़क एक साथ कई गांवो को जोडता है लेकिन जर्जर अवस्था के कारण लोग इसपर पैदल चलने से भी डरते है। किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान इसपर नही है। सभी सिर्फ झूठा आश्वासन दे देते है। उन सबका डेढ महिना 2009 से पूरा नही हुआ है ।
मौके पर पहुंचकर अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार एवं थानाध्यक्ष रंजन कुमार के बहुत समझाने के बाद भी आंदोलनकारी नही मान रहे थे , सभी डीएम को बुलाने कि मांग कर रहे थे । अंचलाधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन के बाद संघर्ष मोर्चा के सदस्यो ने राज्यपाल एवं डीएम के नाम से आवेदन पत्र अंचलाधिकारी को सौंपने के बाद जाम को हटाया जा सका।
कार्यक्रम मे राधावल्लभ झा,अंजनी कुमार झा, घनश्याम झा , निलाम्बर मंडल , रौशन झा ,शाहिद अली , मोहम्मद अरशी, फहिम , मोहम्मद सोनू , महताब सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

