Home मुख्य कीर्ति के शिलान्यास पट्ट पर भाजपा समर्थकों ने चढ़ाया जूते-चप्पल की माला! Voice of Darbhanga
मुख्य - January 9, 2017

कीर्ति के शिलान्यास पट्ट पर भाजपा समर्थकों ने चढ़ाया जूते-चप्पल की माला! Voice of Darbhanga

img_20170109_170146

दरभंगा। अभिषेक कुमार

मनीगाछी के राघोपुर पैठानकबई सड़क का वर्षो से टेंडर होने और रदद् होने के खेल खेलने का आरोप भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद एवं दरभंगा ग्रामीण के विधायक ललित यादव पर लगाते हुए दरभंगा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में आज स्थानीय लोगो ने सकरी धरौड़ा मुख्य पथ को घण्टो जाम कर दिया था। करीब चार महीने पहले भी सांसद द्वारा इस सड़क का शिलान्यास किया गया पर फिर वही पुराना खेल खेलते हुए निविदा रदद् करके पुनः निविदा में जाने के कारण सड़क नही बन सका। इससे नाराज आसपास के गांव के सैकड़ों लोगो ने भाजपा नेता के नेतृत्व में सड़क जाम किया था।

इस जाम में भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। जाम के दौरान सांसद के नाम के शिलान्यास पट्ट पर कार्यकर्ताओं ने जूते चप्पल की माला पहनाये रखा एवं सांसद मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

पार्टी से निलंबन के बाद सांसद द्वारा नोटबन्दी सहित कई मुद्दों पर भाजपा एवं प्रधानमन्त्री को घेरने के बयान के प्रतिक्रया स्वरुप भी इस जूते चप्पल के माल्यार्पण को कुछ सूत्र कारक बता रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिला भाजपा में जिलाध्यक्ष के अंदर इतनी ताकत नही है कि सांसद के पार्टी विरोधी बयान पर प्रतिक्रिया भी दें। पर भाजपा युवा कार्यकर्ताओ को आज गुस्सा निकालने का मौका मिला तो सूद समेत निकाल लिया और सार्वजनिक रूप से जूते चप्पल का माल्यार्पण सांसद के नाम पर कर दिया।

Share

Leave a Reply