Home मुख्य मानव श्रृंखला के पूर्वाभ्यास एवं तैयारियों के जायजा को लेकर बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 9, 2017

मानव श्रृंखला के पूर्वाभ्यास एवं तैयारियों के जायजा को लेकर बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

img_20170109_193646

जाले: कमतौल स्थित प्रखंड संशाधन केंद्र में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहल्या कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षकों की एक बैठक आयोजित कर 21 जनवरी को आहूत किये जाने वाले मानव शृंखला के संबंध में चर्चा कर कार्यक्रम निर्धारित किया।

इस बैठक में मानव शृंखला के लिये, कमतौल-मब्बी पथ (सब रुट 13) एवं घोघराहा-बिठौली पथ (सब रुट 3) की ओर ध्यान केंद्रित कराते हुए BEO अहल्या कुमारी ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया की इस मानव शृंखला में सभी शिक्षकों के साथ-साथ वर्ग पांच से आठ तक के सभी छात्र-छात्रा सहित रसोइया व सभी शिक्षाकर्मी अपने-अपने परिवार जनों के साथ भाग लेंगे।

img_20170109_193619

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं व शिक्षा कर्मियों से मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास कराते हुए संकल्प कराया गया। बैठक में शिक्षक देवेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, निशिकांत ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, मिर्जा जावेद वेग, गौरव कुमार, विनोद यादव, मुनेश्वर पासवान, इफ्तेखार अहमद, सुधीर प्रसाद, अनिल पंडित सहित सभी संकुलो के केंद्र समन्वयक, प्रखंड साधन सेवी व सभी साक्षरता कर्मियों ने भाग लिया।

Share

Leave a Reply