
रोकड़पाल को कर्मियों ने दी विदाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को गंगवाड़ा स्थित अवर विधुत कार्यालय में रोकड़पाल सुधीर कुमार यादव का विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री यादव का स्थान्तरण दरभंगा ग्रामीण से पटना सर्किल में हो गया। मिथिला की परंपरा के अनुसार कर्मियों ने पाग चादर देकर श्री यादव को विदाई दी। इस अवसर पर सहायक विद्युत अभियंता सौरव कुमार, हनुमाननगर के कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार, सिंहवाड़ा के कनीय विद्युत अभियंता सौरव कुमार, कार्यपालक सहायक संतोष कुमार चौधरी, संतोष कुमार यादव, मो0 अमीरुल, अजित आनंद ,गुंजन कुमारी, स्नेहा ,सुषमा कुमारी आदि उपस्थित थे।

