
जनसंघर्ष चेतना मंच ने सिमरी चौक पर फूंक डीएमसीएच अधीक्षक का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा। डीएमसीएच में महिला के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को अस्पताल अधीक्षक का सिमरी थाना चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। जन चेतना संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राम बाबू कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक व हड्डी रोग विभागाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कर पदच्युत करने की मांग राज्य सरकार से की गई। फैक्स संदेश में कहा है कि कथित दुष्कर्म मामले के आरोपी विपिन कुमार पर स्पीडी ट्रायल चला कर कड़ी सजा दिलाई जाए। वहीं पीड़िता को 10 लाख मुआवजा व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। मौके पर प्रखंड नाई समाज संघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, चंदन कुमार, मो. लड्डू, विलट यादव, रमेशचंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, अशर्फी पासवान, प्रभात कुमार, राकेश कुमार उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार व घटना की उच्चस्तरीय जांच शीघ्र नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान डीएम द्वारा मामले का संज्ञान लेने पर मोर्चा के सदस्यों ने खुशी जताई।

