
अल्पसंख्यक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी : मंत्री।Voice of Darbhanga

दरभंगा: अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए वर्तमान सरकार ने कई कदम उठायें हैं, लेकिन इसका फायदा अल्पसंख्यक पूरी तरह नहीं उठा रहे है. उक्त बातें अल्पसंख्य कल्याण कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए अल्पसंख्यक व कल्याण विभाग के मंत्री अब्दुल गफूर ने कही. उन्होंने कहा कि बिहार में जितने भी सरकारी अनुदान प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालय या मदरसा है. उसमे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अभी भी कमी है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की बेरोजगारी को जागरूकता के द्वारा खत्म किया जा सकता है. समाज में यह देखने की जरूरत है कि जिन अल्पसंख्यकों ने रोजगार के नाम लोन लिया. उन्होंने उन पैसो से रोजगार शुरू की के नहीं. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक भवन सभी जिलों स्थापित हो जाने के बाद उनके सभी समस्याओं का निदान एक ही जगह पर हो जाएगा. जिसमे हज आॅफिस उर्दू एकादमी की आॅफिर और बख्फ बोर्ड का कार्यालय भी होगा. बाद में समाहरणालय अवस्थित सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला बख्फ बोर्ड के सदस्यों को कई निर्देश दिए. जिसमें जिला के बख्फ बोर्ड की संपति को चिन्हित कर विकास हेतु कार्यक्रम बनाने का भी निर्देश दिया. वहीं उन्होंने कहा कि की जिन जमीनों पर विवाद है उसे सरकारी स्तर पर खत्म किया जाएगा. वहीं बख्फ बोर्ड के कृषि योग्य भूमि पर फलदार वृक्ष लगाने का निर्देश दिया. उक्त बैठक में विधायक डा. फराज फातमी, जिला अल्पंसख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, जिला बख्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाफिज अब्बुशामा, बिरौल एसडीओ मो. सफिक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व बेनीपुर, बिरौल और सदर के डीसी एलआर समेत कई अंचलाधिकारी मौजूद थे.

