
मुम्बई से भगाई गई लड़की बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुम्बई से भगाकर एक लड़की को लाने वाले नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट मुहल्ला निवासी दौलत खान के 25 वर्षीय पुत्र पिन्टु खान को महंगा पड़ गया. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं लड़की को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. बताया जाता है कि उक्त लड़का मुम्बई में काम करता था, जहां उसने लड़की को बहला-फुसलाकर दरभंगा ले आया. लड़की ने भी नगर थाना को अपनी आप बीती सुनाई और कहा कि लड़के ने उसे भगाकर लाया था.

