
बिजली करंट से मजदूर की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के पास एक मकान में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं एक घायल हैं. जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि निदेश भगत के घर में काम करने के दौरान मजदूर नरेश राय बेतरतीब फैले बिलजी तार के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. उसे बचाने आये एक युवक सोहन भगत भी करंट के चपेट में आकर बुरी तहर घायल हो गया. जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मृतक नरेश राय शुभंकरपुर वार्ड न0 8 निवासी स्व. विश्वनाथ राय का पुत्र 43 वर्षीय है. घायल युवक सोहन महराजी पुल के बगल के राम विलास भगत का पुत्र है.

