
आपसी विवाद में तीन घंटे तक एसएच जाम। Voice of Darbhanga
जाले : वुधवार को दिन के करीब साढ़े बारह बजे दरभंगा कमतौल पथ के दुधैल चौक पर दरभंगा की ओर से टेम्पो से आये युवकों ने साथ लाये डंडों से चौक पर बैठे सरपंच मनोज पासवान सहित अन्य लोगो को पीटना शुरू कर दिया कि देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो उठे कि टेम्पो से आये युवक को पीटाई कर घटना को अंजाम दे टेम्पो से ही भाग खड़े हुए. देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने दुधैल चौक पर कटे पेड़ की लकड़ी को रख पथ को जाम कर दिया एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिये हाथों में तख्तियां ले सड़क पर उतर गए एवं नारेबाजी शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मधुबनी जिला के विस्फी थाना पुलिस व दरभंगा जिला की कमतौल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुच स्थिति को नियंत्रण में किया. जाम स्थल पर पूरे तीन घंटे दोनों ओर सैकड़ो छोटी बड़ी गाड़िया फसी रही. विस्फी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु आवेदन प्राप्त कर ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया एवं आवाजाही शुरू कराई.

