Home मुख्य मांगों को लेकर निर्माण मजदूर संघ का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 11, 2017

मांगों को लेकर निर्माण मजदूर संघ का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG-20170111-WA0130

दरभंगा। बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन व माले नगर कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 11 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व हजारों मजदूरों का जुलूस पोलो मैदान धरना स्थल से लहेरियासराय टावर तक गया। समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन किया गया। मजदूरों के आक्रोश मार्च में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का काफिला भी फंस गया। समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन के बाद आक्रोश मार्च लहेरियासराय पोलो मैदान धरनास्थल पर आकर विरोध सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व माले नगर सचिव सदीक भारती निर्माण मजदूर यूनियन के नेता राजा पासवान, मो. इम्तियाज, मो. मुस्तुफा ने संयुक्त रूप से किया। नगर सचिव सदीक भारती ने कहा कि नीतीश लालू राज में गरीब मजदूरों पर हमला तेज हुआ है। राजा पासवान ने कहा कि निबंधित मजदूरों को आज तक औजार खरीदने की राशि प्रशासन मुहैया नही करा सका। यूनियन ने निबंधित मजदूरों को अविलंब पेंशन देने की मांग की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में जनक यादव, राम गोपाल पासवान, बुचिया देवी, कमली देवी, मो. अली अख्तर आदि थे।

Share

Leave a Reply