Home मुख्य गाड़ियों का इंजन काटकर बेचने वाला गिरोह धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 11, 2017

गाड़ियों का इंजन काटकर बेचने वाला गिरोह धराया। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1484189683379

दरभंगा। स्कार्पियो का इंजन काटकर बेचने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने बुधवार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आया कबाड़खाना के मालिक मो. शमीम उर्फ बिट्टू मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर मोहल्ला निवासी मो. हाशिम का पुत्र है। यह चांदनी चौक स्थित राहुलनगर मोहल्ला में कबाड़खाना चलाता है। यहां चोरी की गाड़ियों का इंजन व अन्य पार्ट बेचा जाता है। इंजन खरीदने वाले से यह बदले में पुराना इंजन भी लेता था। इसक बाद चोरी के इंजन पर अंकित नंबर को बड़ी होशियारी से काटकर हटा देता था। बाद में ग्राहक के द्वारा दिए गए पुराने इंजन का नंबर उस पर चढ़ा देता था। इसका खुलासा एएसपी दिलनबाज अहमद ने 11 दिसंबर को ही कर दिया था। लेकिन, सरगना शमीम उर्फ बिट्टू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। हालांकि, उसकी दुकान से चोरी के कई इंजन व पार्टस को बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सिमरी थाना के पास तीन लोगों को चोरी के इंजन के साथ गिरफ्तार किया था। सिमरी थाना में कांड संख्या 123-16 दर्ज कर नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था। कबाड़खाना का मालिक मो. शमीम उर्फ बिट्टू अनपढ़ होने के बावजूद इस धंधे से करोड़पति बन गया। वह कई ट्रकों का मालिक भ है। उसकी जान पहचान कई पुलिस वालों से भी है।

Share

Leave a Reply