
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा से रसियारी जाने वाली मुख्य पथ पर लगमा महाविद्यालय के समीप महदैया पुल पर एक ही दिशा में जा रही मोटरसाइकिल पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार टक्कर में बाइक सवार 40 वर्षीय विजय शर्मा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना शाम के चार बजे घटित हुआ. विजय शर्मा किरतपुर गांव का निवासी था. इस दर्दनाक हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पिकअप वैन काफी तीव्र गति में था, जबकि बाइक सवार सड़क के किनारे से रासियारी के तरफ आगे बढ़ रहा था. दोनों गाड़ियों की आपसी भिड़ंत में बाइक सवार के सड़क पर सिर के बल गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई, जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई. सूचना पाकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए दरभंगा भेज दिया. पिकअप के चालक 35 वर्षीय मो. खुरेश को गिरफ्तार कर लिया.

