Home मुख्य शिक्षा मे आई नई क्रांति बिहार सरकार की देन: विधायक। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 12, 2017

शिक्षा मे आई नई क्रांति बिहार सरकार की देन: विधायक। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1484272725888

दरभंगा: विधायक डा.फराज फातमी का केवंटी विधानसभा क्षेत्र के भरहुल्ली पंचायत में गुरूवार को ग्रामीणों ने जगह-जगह अभिनंदन किया।प्रमुख आरती देवी की अध्यक्षता व प्रखंड राजद अध्यक्ष बिनोद भगत के संचालन में कोरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने भरहुल्ली पंचायत में हाइस्कूल खोलने की घोषणा की।भूमि चयन के बाद भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति को कायम रखने में शिक्षित समाज की अहम भूमिका होतीं है।बच्चों को आधुनिक व तकनीकी ज्ञान से जोङने की जरूरत है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र मे नई क्रांति लाकर हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है।ग्रामीण क्षेत्र को मुख्यधारा से जोङने का निरंतर प्रयास जारी रहेगा।सात निश्चय प्रोग्राम से पंचायत के सभी वार्ड मे शीध्र विकास होगा।ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की सफल योजना के कार्यान्वयन में जनप्रतिनिधि का दायित्व अधिक है। भरहुल्ली पंचायत से निर्वाचित प्रमुख, मुखिया व विधायक के प्रयास से यह आदर्श ग्राम पंचायत बनेगा। हर मोर्चे पर विफल केंद्र सरकार को जनसरोकार के कार्य में रूची नहीं।मंहगाई व भ्रष्टाचार से ञस्त देश की जनता नीतीश व लालू के सपनों का भारत बनाना चाहती है।मौके पर राजद नेता राजकुमार मंडल, राम प्रभाग यादव, संजय यादव, मुन्ना यादव,अमरनाथ यादव,नाहीद मुस्ताक,नुनू पांडे ने आगत अतिथियों को पाग चादर से सम्मानित किया गया।मौके पर मुखिया रंजू देवी,प्रतिनिधि कैसर खान ने क्षतिग्रस्त ग्रामीण सङक व छिलकोङा नदी पर अवस्थित पुल के दोनों तरफ डायवर्सन सङक निर्माण का प्रस्ताव रखा।ईस दौरान राजद पंचायत अध्यक्ष नुर आलम व उपसरपंच राशीद मुस्ताक,डा.रामभाग यादव ने बाइक जूलुस निकाल कर कटासा चौक से अगवानी की।

Share

Leave a Reply