Home मुख्य आधारभूत सुविधाओं से लैश होंगे पैक्स। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 12, 2017

आधारभूत सुविधाओं से लैश होंगे पैक्स। Voice of Darbhanga

IMG_20170113_073945

दरभंगा। समेकित सहकारी विकास परियोजना की ओर से गुरुवार को लहेरियासराय स्थित कमला लाईब्रेरी में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए डीसीओ अरूण कुमार ने कहा कि सहकारिता एक आंदोलन है। सेमिनार आयोजित करने का मुख्य उद्श्य समिति को आधारभूत संरचना से लैस करना है। ताकि किसानों का विकास हो सके। इसके तहत प्रत्येक पैक्स अपने-अपने समिति में गोदाम और राईस मिल का निर्माण कर सकतें हैं। लेकिन इसके लिए समिति को भूमि उपलब्ध कराना होगा। जिसका प्रस्ताव समिति को देना होगा। जिसे जिला टास्क फोर्स से पास कराकर निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। इसके तहत गोदाम की रिपेयरिंग का कार्य भी कराने की योजना है। समेकित सहकारी विकास परियोजना का काम पैक्सों को सभी प्रकार के आधारभूत संरचना से मजबूत कराना और पैक्स को अपना प्रोसेसिंग यूनिट तैयार कराना है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज सहित अन्य योजनाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकें। यह योजना पांच वर्षो के लिए है। इसलिए जिले के समिति इस योजना को आवंटित राशि का ज्यादा से ज्यादा खर्च कर लाभ उठाएं। इस मौके पर महाप्रबंधक अरूण कुमार, हिमांशु प्रकाश झा, कुन्दन कुमार, कृष्ण रजक, विजय प्रकाश, बीरेन्द्र कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष श्याम भारती, सुभाष कुमार ठाकुर, उपेन्द्र राय, फूलो बैठा, सुमन कुमार सिंह, सुबोध चौधरी, भगवान कुमार ठाकुर, नागेन्द्र यादव, स्मिता झा, प्रदीप कुमार चौधरी, विजय कुमार, मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply