Home मुख्य घर में लगी आग से सामान जलकर राख, मवेशी झुलसा। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 14, 2017

घर में लगी आग से सामान जलकर राख, मवेशी झुलसा। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1484387563905

दरभंगा। जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के पोहद्दी पश्चिमी गांव के अरविन्द झा युवराज के घर में आग तापने केलिए जलाये गये अलाव से दिन के करीब बारह बजे आग लग गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पंचायत सदस्य सह बेनीपुर उपप्रमुख प्रेम कुमार झा ने घटना स्थल पर पहुच कर तुरंत अग्निशामक एवं मवेशी डॉक्टर को सूचित किया। करीब दो घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया एवं बंधी गाय झुलस गयी। लगभग एक लाख के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग गाय का इलाज चल रहा है। उपप्रमुख श्री झा ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी को सरकारी सहायता केलिए वरीय पदाधिकारियों को उन्होंने सूचित किया है।

FB_IMG_1484387576489

Share

Leave a Reply