
बीडीओ के स्वीकृति के बाद 49 किसानों को मिलेगा नलकूप योजना का लाभ। Voice of Darbhanga

बिरौल (सं0सू0): बिहार शताब्दी मिनी नलकूप योजना के तहत अनुमंडल के गौराबौराम प्रखंड में 49 किसानों को अपने-अपने खेत में सिंचाई के लिये नल कूप लगाने की स्वीकृति प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा ने दी है। इस योजना के बारे में उन्होंने बताया कि सभी स्वीकृत किसानों को 15 दिनों के अंदर नलकूप लगा कर नल कूप की भावचर एबं छाया प्रति कार्यालय में जमा करना होगा। अन्यथा किसान अनुदान की राशी से वंचित हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जो किसान 50 फीट से कम बोरिंग में नलकूप लगाते हैं तो इन्हें भी अनुदान का लाभ नहीं मिल पाएगा। बीएओ ने बताया कि 100 फीट के बोरिंग पर 1 हजार एबं 150 फीट पर पंद्रह सौ रूपये प्रति किसान को अनुदानित राशी दी जाएगी।

