Home मुख्य नवविवाहिता हत्याकांड की जांच में पहुंची महिला आयोग की टीम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 14, 2017

नवविवाहिता हत्याकांड की जांच में पहुंची महिला आयोग की टीम। Voice of Darbhanga

IMG_20170114_190335

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुन्दर मुहल्ले में नवविवाहिता रोजी कुमारी की हत्या कर पोखर में शव को फेक देने मामले को लेकर जाँच करने  राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या सुषमा साहू आज शाम दरभंगा पहुंची। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ने  सुन्दरपुर मुहल्ला पहुंच कर सभी पक्षो से बात की एवं रोजी कुमारी हत्या कांड की जाँच की।

ज्ञात हो कि गत गुरूवार की शाम तीन दिन से लापता नवविहाहिता रोजी देवी की लाश बगल के पोखरे से मिलने के बाद उनके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। लाश मिलने पर आक्रोशित लोगो ने मृतिका के ससुराल राजकुमार महासेठ के घर तोड़फोड़ एवं आगजनी भी की थी।

Share

Leave a Reply