
दिव्यांगों के बीच कम्बल का वितरण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवंटी प्रखंड के दड़िमा हाट परिसर में शनिवार को भारतीय दिव्यांग सेवा संघ जिला शाखा दरभंगा की ओर से पैतींस गरीब लोगों व दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया ।
अध्यक्ष अमरनाथ नायक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पैगंबरपुर के पैक्स अध्यक्ष नसीब लाल साह व पंसस शमीम अंसारी तथा समाज सेवी मो. अमीर अली राजाबाबू ने संयुक्त रूप से कंबल वितरित किया । इस अवसर श्री साह ने अमरनाथ नायक के प्रयासों कि सराहना करते हुए कहा कि अच्छे कर्मों की बदौलत इंसान युग युगांतर तक स्मरणीय होता हैं ।
उन्होंने कहा कि गरीबों व दिव्यांगों की सेवा ही सच्ची मानवता की सेवा है । मो.राजा बाबू ने कहा कि गरीब और असहायों में ही भगवान का निवास हैं । पंसस मो .अंसारी ने कहा कि असहायों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि मिलती हैं । मौके पर हलखोरी यादव , जंगीलाल मंडल , सुनीता नायक , उमेश ठाकुर , मो. मुस्तकीम समेत कई लोग मौजूद थे ।

