
शरारती तत्वोें ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक के पास देर शाम शरारती तत्वों की वजह से आपसी माहौल बिगड़ गया. वैसे पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए हालात को काबू में किया. सनद रहे कि देर शाम वाजितपुर का रहने वाले एक युवक ने नीम चौके के पास एक टेम्पों ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और टेम्पों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिस कारण माहौल बिगड़ गया. खबर मिलते ही एसडीओं गजेन्द्र प्रसाद सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को काबू में किया. शरारती तत्वों की खोजबीन की जा रही.

