Home मुख्य नवविवाहिता हत्याकांड में महिला आयोग की सदस्या ने पुलिस कारवाई में ढीलाई का लगाया आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 15, 2017

नवविवाहिता हत्याकांड में महिला आयोग की सदस्या ने पुलिस कारवाई में ढीलाई का लगाया आरोप। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1484454795567

दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित बापू चौक पर घटित बहू हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। वॉइस ऑफ़ दरभंगा में खबर आने के बाद तमाम मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। मीडिया में आयी खबर के आधार पर शनिवार को दिल्ली से आयोग की सदस्य सुषमा साहू दरभंगा पहुंचकर मामले की जांच की। जिला कल्याण पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण चौधरी, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अमरेन्द्र ठाकुर की मौजूदगी में उन्होंने रोजी के ससुराल जाकर पूरे घर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने थानाध्यक्ष को गंभीरता से कारवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि हत्या को आत्म हत्या के मामले में बदलने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो आपको दिल्ली आकर जवाब देना होगा। उन्होंने तीन दिनों के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शव का तस्वीर देखने से यह लगता है कि पहले इसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद लाश को ठीकाना लगाने के लिए बगल के तालाब में फेंक दिया। हत्यारा के खुलेआम घूमने पर उन्होंने चिंता जाहिर की। कहा कि आरोपियों में कानून का भय बना रहे ऐसी कार्रवाई त्वरित की जाए। उन्होंने तत्काल आरोपी के घर को सील करने का आदेश दिया। कहा कि इससे अनुसंधान में मदद मिलेगी। साथ ही अनुसंधान होने तक सभी किराएदारों को खाली करा दिया जाए। थानाध्यक्ष पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तत्परता की कमी के कारण ही हत्यारोपी अभी तक पकड़ से बाहर है। मालूम हो कि 9 जनवरी को राजकुमार महासेठ ने बहू के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। 11 जनवरी को मायके के लोग ने ससुराल वालों पर हत्या कर लाश को ठिकाना लगा देने की प्राथमकी दर्ज कराई गई। 12 जनवरी को देर शाम बगल के तालाब से पूजा का लाश बरामद किया गया। इससे लोग आक्रोशित होकर लोगों ने राजकुमार महासेठ के घर पर आगजनी कर तोड़-फोड़ की। इसमें दो बाइक को धू-धू कर जला दिया गया। मामले में ससुर व सास को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, पति रंजीत कुमार महासेठ सहित अन्य आरोपी फरार हो गए।

Share

Leave a Reply