
बिरौल को जिला बनाने केलिए लिया संघर्ष का संकल्प। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिरौल अनुमंडल को जिला का दर्जा दिलाने केलिए बिरौल के जमालपुर पंचायत के मिडिल स्कूल पर बिरौल जिला निर्माण समिति की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि बिरौल को जिला बनाने के लिए जन जन के बीच आंदोलन चलाया जाएगा। इस सभा में आम सहमति से फैसला लिया गया है की बिरौल को ज़िला बनाने हेतु सब मिलकर अथक प्रयास करेंगे | इस दिशा में जो भी कदम उठाया जाएगा उसके लियी सभी लोग मिलकर काम करेंगे।
बताते चले कि बरौल को जिला बनाने के लिए कई वर्षो से संघर्ष किया जा रहा है।

