
पटना नाव हादसे में दरभंगा के दो बच्चे की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
पटना में हुए नाव हादसे का दर्द दरभंगा के एक परिवार पर कहर बन टूटा जिसमे दो सगी बहन अंजलि और अर्पित की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गयी। अंजली की उम्र लगभग 5 वर्ष तो अर्पित महज़ 2 वर्ष से भी कम उम्र की थी । दरसल दरभंगा के बहादुरपुर इलाके के कुशोथर गाव के अशोक कामत की यह दोनों बच्ची मकरसंक्रांति के अवसर पर अपने ननिहाल पटना गयी थी जहाँ अपनी मामी के साथ ये सभी पतंगबाज़ी का आनंद लेने नाव पर सवार होकर दियारा पहुची थी। पर लौटने के समय एनआईटी घाट पर यह हादसा हो गया जिसमें दोनों बहन अंजली और अर्पिता के साथ उसकी मामी आरती देवी और आरती देवी के एक बच्चे लाड्डो की भी मौत नदी में डूबने से हो गयी जबकि आरती देवी का एक बच्चा अब भी पटना अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है। मतलब एक ही परिवार के चार लोग इस हादसे में मारे गए तो गलत नहीं होगा। इधर जैसे ही इसकी सूचना घरवालो को मिली पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक बच्ची के दादा घटना स्थल की पटना के लिए निकल गए तो दादी लखनी देवी का रो रो कर बुरा हाल है जबकि चाचा को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा की वह क्या करे , बच्ची के पिता दिल्ली में मज़दूरी करते है । इधर मृतक की दादी घटना की बाद सुध बुध खो चुकी है कुछ बोलने की स्थिति में नहीं तो दूसरी तरफ मृतक के चाचा सरोज कामती ने घटना के लिए सीधे सीधे सरकार को दोषी माना साथ ही मुवावजे की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुआवजा देने से क्या होगा जो बच्चा मर गया वह लौट का नहीं आ सकता अगर यह पैसा पहले ही सुरक्षा के लिए खर्च किये गए होते ही तो न ये हादसा होता न ही सरकार को मुआवजा देना पड़ता और न ही हम लोगों के घरो में मातम होता ।

