
डीपीएस के आनन्दपुर ब्रांच का हुआ उदघाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा। हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर में रविवार को डेल्ही पब्लिक स्कूल के शाखा का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी विवेकानंद झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी दिलनवाज अहमद के साथ डायरेक्टर मिन्हाज अफसर, डिप्टी डायरेक्टर सतीश मिश्रा, सचिव शिरीन सुल्ताना एवं दिल्ली से आये डीपीएस के सचिव आर एच उजाला ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर ने बताया कि फिलहाल छठी कक्षा तक की सुविधा इस विद्यालय में उपलब्ध है। परंतु आगे चलकर इसे दसवीं तक की शिक्षा केलिए अपग्रेड किया जाएगा।

