
मानव श्रृंखला की सफलता केलिए निकाला मोटरसाइकिल जुलुस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 21 जनवरी को बिहार सरकार द्वारा आहूत मानव श्रृंखला को सफल बनाने केलिए आज रविवार को बेनीपुर में उपप्रमुख प्रेम कुमार झा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलुस निकाला गया। जुलुस में जदयू बेनीपुर नेता कीर्ति मोहन झा, जदयू नेता मनोज साहनी , जोगी साहनी, तौकीर आलम ,मुन्ना झा , सुधीर झा आदि सैकड़ो सैकड़ो लोग शामिल हुए। यह जुलुस महिनाम, पोहद्दी, जैरसो, नारबान्ध, राधियाम, शिवराम, हाबिभौआर, धरौरा घूमते हुए बेनीपुर में आकर समाप्त हुआ।

