तो क्या पोखराम में आग बुझाने बिना तैयारी पहुँची थी अग्निशमन वाहन! Voice of Darbhanga

दरभंगा(सं0सू0): बिरौल प्रखंड के पोखराम गांव में शनिवार देर रात करीब 12 बजे आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार अभी तक इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर दूसरी ओर कहा जा रहा है कि घटना के एक घंटे बाद आग पर नियत्रंण पाए जाने के बाद अग्निशमन दस्ता घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन पेट्रोल नहीं होने के कारण काम नहीं कर पाई। बाद में ग्रामीणों द्वारा पेट्रोल दिए जाने के बाद आगी पर काबू पाया गया।

