
मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर माॅक ड्रील। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मध निषेध दिवस पर 21 जनवरी को मानव श्रृंखला में राजद व जदयू कार्यकर्ता शामिल होंगे । रविवार को सिंहवाड़ा प्रखंड राजद अध्यक्ष बिनोद भगत के नेतृत्व में मानव श्रृंखला की तैयारी व कार्यक्रम की सफलता को लेकर अरई में कार्यकर्ता ने पूर्व अभ्यास कर आम लोगों को जागरूक किया।मौके पर जिला परिषद सदस्य जमाल अतहर ने कहा की मानव श्रृंखला एतिहासिक बनाने को लेकर गांव गांव में जनसंपर्क अभियान निकाला जाएगा।दरभंगा के प्रवेश द्वारा अतरबेल बिठौली चौक से शोभन तक मानव श्रृंखला में जिला परिषद क्षेत्र के हरपुर, सढवाड़ा, अरई बिरदीपुर, माधोपुर बस्तवाड़ा, बनौली, भराठी पंचायत के लोगों की उपस्थिति होगी। युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष अमजद अब्बास ने कहा व्यापक प्रचार प्रसार के साथ 17 जनवरी को बाईक जुलूस व 18 को मशाल जुलूस निकाल कर मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए जागरूक किया जाएगा । मौके पर मुखिया लतिफुर रहमान,परशुराम यादव, विधायक प्रतिनिधि कैसर खान, तमन्ना अंसारी, पंकज कुमार यादव, मो0 जौनी सहित कई लोग मौजूद थे।

