Home मुख्य महात्मा गांधी का फोटो हटाने पर मोदी की भर्त्सना की बुद्धिजीवी मंच ने। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 15, 2017

महात्मा गांधी का फोटो हटाने पर मोदी की भर्त्सना की बुद्धिजीवी मंच ने। Voice of Darbhanga

IMG_20170115_220618

दरभंगा : दरभंगा के बुद्धिजीवियों ने बुद्धिजीवी मंच के बैनर तले रविवार को आपात बैठक कर खादीग्रामोद्योग कमिशन की डायरी और कलेन्डर से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाये जाने की कारवाई की भर्त्सना की है. बुद्धिजीवियों ने महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाये जाने की कारवाई को राष्ट्रपिता को अपमानित करने का कदम करार दिया है. लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू लाईब्रेरी में आज बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. बैठक में इस कारवाई का प्रतिकार करने के लिए खादीग्रामोद्योग संघ दरभंगा पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण चौधरी के संयोजन में गांधी विचार-प्रसार मंच का भी गठन किया गया. बैठक में हरियाणाा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई और उनके वक्तव्य को राष्ट्र विरोधी करार देते हुए अविलम्ब बर्खास्त करने की मांग की. बैठक में प्रस्ताव पास कर नरेन्द्र मोदी के शासन को भारत के अस्मिता के साथ छेड़-छाड़ कर इसके आर्दशों को समाप्त करने पर तुला हुआ है. प्रस्ताव के जरिये प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि भारत के महात्मा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी नहीं करें. वक्ताओं ने यहां तक कहा कि देश में आघोषित आपातकाल चल रहा है. वहीं कहा गया कि महात्मा गांधी की सत्य निष्ठा एवं अहिंसा से प्रेरित होकर संयुक्त राष्टÑ संघ ने उनके जन्म दिन 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस घोषित किया और संपूर्ण संसार में गांधी के विचार को सर्वप्रधान मानकर संसार शांति और सद्भावना के साथ विकास करने का सु-अवसर प्राप्त है. इतना ही नहीं चरखा को देश की अर्थव्यस्था से जोड़ते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांधी प्रार्थनासभा के बाद नित्य सूत काटते थे और लोगों को प्रेरणा देते थे. बैठक की अध्यक्षता हृदय नारायण चौधरी ने की. इस मौके पर शम्भुनाथ चौधरी पालन, जयकिशोर यादव, रमण कुमार झा, अरूण कुमार झा, अखिलेश कुमार चौधरी, ओंकार प्रसाद सिंह, उमेश राय, अमरेश्वरीचरण सिन्हा, दिनेश राय, रामनंदन भगत, नारायण जी चौधरी, उमेश ठाकुर, अमरनाथ झा, अयूब राइन, अरूण कुमार चौधरी, अजित कुमार मिश्र, रामसुखी चौधरी, अजित कुमार, राम विनय पासवान, गणेश सिंह, जय कृष्ण यादव राजु राम आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply