
रोमांचक फाइनल में हाजीपुर ने मधुबनी को हरा कर कप पर जमाया कब्जा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के शुभंकरपुर स्थित बाबुसाहेब मैदान में पी सी सी टेनीस बॉल ईनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाईनल मैच में रजनीश ऐलेभन हाजीपुर ने गुणानंद ऐलेभन मधुबनी को 5 रनो से हरा कर ईनाम और शिल्ड पर कब्जा जमा लिया। रविवार को खेले गए फाइनल में पुरस्कार वितरण में प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी एवं हाल ही में चुनाव आयोग के आइकन बने मणिकांत झा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भगवान गुप्ता, नफिसुल हक रिंकु आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित राय तथा मंच संचालन भाजपा के चर्चित युवा नेता बालेन्दु झा ने किया।
हालांकि भाजपा से जुड़े युवा नेता द्वारा संचालित इस फाइनल में न ही नगर विधायक संजय सरावगी और न ही उनके खासमखास विधान पार्षद अर्जुन साहनी नजर आये। यह बात भी लोगो में चर्चा का विषय दिखा। कहा जाता है कि दरभंगा भाजपा में सरावगी खेमे में विधान पार्षद अर्जुन साहनी ही अब एक मजबूत स्तम्भ बचे हैं।

