Home मुख्य भापजा कार्यकर्ताओं की बैठक में मानव श्रृंखला को सफल बनाने में सहयोग का निर्णय। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 16, 2017

भापजा कार्यकर्ताओं की बैठक में मानव श्रृंखला को सफल बनाने में सहयोग का निर्णय। Voice of Darbhanga

IMG_20170116_135120

दरभंगा: आज कुशेश्वरस्थान मंडल अंतर्गत पकाही झझरा पंचायत के पकाही काली मंदिर के प्रांगण में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।बैठक शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल अध्यक्ष मणिकांत झा को समान्नित किया गया।बैठक में श्री झा के द्वारा बूथ स्तर पर 15 सदस्य कमिटी का गठन किया गया। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जबतक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे तबतक कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं होगा। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद मोदी जी की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाने का आह्वान भी  किया। आगामी 21 जनबरी को होने वाली मानव शृंखला में अधिक से अधिक कार्यकर्त्ताओं को सामिल होने का आह्वान किया ताकि पंचायत का नाम रोशन हो सके। सभा को चंद्र मोहन सिंह, शम्भू कुमार सिंह, रामचंद्र चौधरी, बाबू कान्त झा, अमरेंद्र सिंह,अजय कुमार सिंह एवं संतोष चौपाल ने संबोधित किया।बैठक में संतोष यादव,राम सेवक यादव,कैलाश राय,राम सागर यादव,शिव शंकर कुमार एबं सभी बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत के सभी प्रमुख कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply