
नौ सूत्री मांगों को लेकर माले एवं खेमस का धरना शुरू। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर माधोपुर सरकारी हाट के जमीन का अतिक्रमण अविलम्ब खाली करवाने, वास्तवाड़ा डीह टोला वार्ड में किसी को अभी तक राशन कार्ड नही मिला, अतः इसे अविलम्ब उपलब्ध करवाने, वृद्धा पेंशन का बँटवारा करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर खेतिहर मजदूर सभा एवं भाकपा माले की ओर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज शुरू हो गया है। यह धरना प्रदर्शन जिला कमिटी सदस्य रामबाबू साह के नेतृत्व में शुरू हुआ। श्री साह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर गरीबो का काम नही होता है, सरकारी तंत्र पूरी तरह भ्रष्ट हो चुका है। इसलिए खेतिहर मजदूरों को रोजी रोटी छोड़कर आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। इस भ्रष्ट तंत्र पर लगाम कसने केलिए भाकपा माले को मजबूत करना होगा। धरना को महमूद आलम, महेश सहनी, राजेश चौधरी, शंभू भगत, विश्वनाथ सहनी आदि ने भी संबोधित किया।

