Home मुख्य सड़क चौड़ीकरण एवं मरम्मति को मांग को लेकर किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 16, 2017

सड़क चौड़ीकरण एवं मरम्मति को मांग को लेकर किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

IMG_20170116_175836

दरभंगा: बाजार समिति से मोहम्मदपुर जाने वाली सड़क को आज स्थानीय प्रतिनिधियों एवं लोगो ने मिलकर जाम कर दिया। जाम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो0 ज़ाहिद रज़ा ने बताया कि बार बार ज्ञापन देने के बाद भी सड़क के चौड़ीकरण एवं मरम्मति का काम नही शुरू हुआ। यह सड़क व्यस्तम सड़को में से एक है। यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है जिसमे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बाद में मब्बी ओपी प्रभारी के पहल एवं पीडब्लूडी के कनीय अभियंता के आश्वासन पर जाम खत्म करवाया गया। जाम में जाप के प्रदेश महासचिव असरारुल हक, इमाम,मिन्नत, मो0 इफ़्तेख़ार, पूर्व मुखिया मो0 शमीम, मो0 उमर सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

Share

Leave a Reply