
मनीगाछी: प्रखंड प्रशासन एकादश ने प्रतिनिधि एकादश को भारी अंतर से हराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा। मनीगाछी प्रखंड के शिव सिंह मिथिला क्रिकेट मैदान राघोपुर मे आयोजित प्रखंड प्रशासन एकादश और जनप्रतिनिधि एकादश के बीच हुए क्रिकेट मैच मे प्रशासन एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को 66 रनो से पराजित कर दिया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने सुजीत के ताबडतोड 97 रनो के बदौलत 16 ओवर मे 182 रनो का स्कोर खडा किया। सुजीत ने 10 चौके और 9 छक्के की मदद से ये रन बनाए। वहीं कप्तान सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार ने 10 रनो का योगदान दिया। जनप्रतिनिधि एकादश के तरफ से विनोद ने एक विकेट हासिल किया। जबाब मे खेलने उतरी जनप्रतिनिधि की टीम निर्धारित 16 ओवर मे आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 116 रन ही बना सकी। जनप्रतिनिधि एकादश की तरफ से अजीत ने 22 एवं हसनैन खान ने 21 रनो का योगदान दिया। प्रशासन एकादश की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान सुभाष कुमार ने पांच विकेट हासिल किए। मैच के बाद बीडीओ सुभाष कुमार ने 21 जनवरी को सभी से मानव श्रृंखला मे भाग लेने एवं नशा मूक्त बिहार बनाने के लिए लोगो को आह्वान किया।
मैच समाप्ति के बाद राघोपुर क्रिकेट टीम के कप्तान और भाजपा नेता राधावल्लभ झा एवं घनश्याम झा ने खिलाडियों के तरफ से एक चार सूत्री मांग पत्र बीडीओ सुभाष कुमार को सौंपा जिसमे मैदान पर पेयजल की व्यवस्था, चाहरदीवारी, मैदान तक पहुंचने के लिए बने सडक की मरम्मत एवं खिलाडीयो के लिए स्टैण्ड का निर्माण शामिल है। इसपर श्री कुमार ने पेयजल के लिए चापाकल एवं पथ के लिए मनरेगा एवं चौदहवीं वित्त आयोग कि राशि से अविलम्ब पीसीसी सडक बनाने के लिए मुखिया अशोक साहु को आदेश दिया एवं चाहरदीवारी के लिए विधायक के सामने बात रखने का वादा किया। साथ ही एक शौचालय कि निर्माण की भी बात उन्होने कही।
मैच के दौरान अंपायर की भूमिका मे राधावल्लभ झा एवं संजय लाल तथा कमेन्टेटर की भूमिका मे नवीन कुमार थे। मैच के दौरान शिव सिंह मिथिला क्रिकेट क्लब राघोपुर के सभी खिलाडी सहयोगी के भूमिका मे थे।

