
बेनीपुर: पदाधिकारियों ने प्रतिनिधियों को आठ विकेट से धोया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 21 जनवरी को होने वाला मानव श्रंखला को सफल बनाने हेतु आज बेनीपुर स्टेडियम में बेनीपुर पदाधिकारी एवं बेनीपुर प्रतिनिधि के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । बेनीपुर प्रतिनिधि टीम के तरफ से कप्तानी करते हुए उपप्रमुख प्रेम कुमार झा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। प्रतिनिधि टीम ने 9 ओवर के मैच में आठ विकेट पर मात्र 58 रन बनाए। जवाब में उतरी पदाधिकारियों की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र सातवें ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और प्रतिनिधियों की टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। पदाधिकारियों की टीम का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी ने किया।

