
अलीनगर: रोमांचक मैच में प्रशासन की टीम ने प्रतिनिधियों की टीम को चार रन से हराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आगामी 21 जनवरी को शराब बंदी के दूसरे चरण की सफलता केलिए मानव श्रृंखला का आयोजन करने से पूर्व जागरूकता हेतु अलीनगर प्रखण्ड स्तरीय प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि का एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन अलीनगर हाट गाछी मैदान मे किया गया। प्रशासन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रशासन की ओर से कप्तान डीसीएलआर मोहम्मद अतहर चुने गए जबकि जनप्रतिनिधि की ओर से धमुआरा धमसाईन पंचायत के मुखिया पति फैयाजुर्रहमान बने। खेल बारह ओवर का रखा गया। प्रशासन की टीम ने पूरे ओवर का इस्तेमाल करते हुए नौ विकेट गँवा कर 116 रन बनाया। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए जनप्रतिनिधि की टीम सात विकेट गँवाने के पश्चात भी मात्र एक सौ बारह रन पर ऑल आउट हो कर लौट गयी। मैन ऑफ द मैच डीसीएलआर मोहम्मद अतहर को घोषित किया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 42 रन बनाए।

