Home मुख्य कुशेश्वरस्थान पूर्वी: बेहद रोमांचक मैच में प्रतिनिधियों ने प्रशासन को तीन रन से हराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 16, 2017

कुशेश्वरस्थान पूर्वी: बेहद रोमांचक मैच में प्रतिनिधियों ने प्रशासन को तीन रन से हराया। Voice of Darbhanga

IMG_20170116_200535

 

कुशेश्वरस्थान पूर्वी: प्रखण्ड क्षेत्र के भलुका रेलवे मैदान में सोमवार को मद्य निषेद्य के समर्थन में प्रखण्ड प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच एक दिवशीय टी20 मैच का आयोजन किया गया। जिसमे नागरिक एकादश के कप्तान विजय कुमार पासवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाया जिसमे सर्वाधिक स्कोर नागरिक एकादश के दयाराम ने 74 रन बनाया। जबकि जबाब में प्रखण्ड प्रशासन एकादश 146 रन पर सिमट गई।

मैच शुरु होने से पूर्व प्रखण्ड एकादश के कप्तान बीडीओ राकेश रौशन ने मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास कराते हुए लोगो को मद्यपान नहीं करने को लेकर शपथ ग्रहण कराया और 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। मौके पर अनि विरेन्द्र रावत, जितेन्द्र ठाकुर, जरुन पासवान, मो0 खालिद, मुकेश कुमार, मनोरंजन कुमार, मो0 मोहशीन, प्रवीण कुमार भारती, शशि रंजन, गुड्डू सहित मद्य निषेद्य के समर्थन में सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Share

Leave a Reply