
कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा : मृत्युंजय। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भाजपा के प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा ने कहा कि कार्यकर्ता आधारित दल होने के कारण कार्यकर्त्ता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता अपने व्यवहार-आचरण एवं विचारधारा से प्रभावित कर सभी वर्गों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाये. स्थानीय परिसदन में सोमवार को भाजपा के शताब्दी विस्तारक एवं पूर्णकालिक कार्यकतार्ओं की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा ने उपरोक्त बातें कहीं. भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री ने कार्यकतार्ओं से मुद्रा योजना, शौचालय निर्माण, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ एवं उज्ज्वला योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने की अपील की. बैठक में भाजपा नेता अशोक नायक,अमलेश झा, राजेश रंजन, प्रमोद चौधरी, मनीष जायसवाल, रामललित झा एवं चंदेश्वर लाल देव आदि मौजूद थे.

