
बिजली विपत्र में गड़बड़ी को लेकर माकपा ने कार्यपालक अभियंता का घेराव। Voice of Darbhanga
दरभंगा: हनुमान नगर प्रखंड के कई इलाकों में फर्जी बिजली विपत्र को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है. आज माकपा और किसान सभा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किसान मजदूरों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्यालय का घेराव किया. इस मौके पर माकपा केन्दी्रय कमिटि सदस्य विजय कांत ठाकुर ने कहा कि सरकार घर-घर बिजली देने की बात करती है. कई वर्षों से हनुमान नगर के उपभोकता ने कनेक्शन के लिए आवेदन दिए. परंतु उन्हें बिजली आपूर्ति नहीं की गई. उन्होंने कहा कि चन्नी, गोढवारा गांव में 350 फर्जी बिल भेजा गया है. पूरे हनुमान नगर प्रखंड में हजारों की संख्या में फर्जी बिल है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ लड़ाई तेज करने की जरूरत है. इस मौके पर सुधीर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को श्याम भारती, शत्रुघ्न पासवान, मो. कलाम, राजकिशोर पासवान, मो. जर्फर, बुलंती देवी, सुनिता देवी, वीणा देवी आदि ने विचार रखे. वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुधीर पासवान के अनुसार प्रदर्शन के पश्चात कार्यपालक अभियंता से वार्ता हुई. जिसमे 18 जनवरी तक समस्या के निदान का समय निर्धारित किया गया है.

