
करीब 80 बोतल विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्विद्यालय थाना एवं मब्बी ओपी की पुलिस ने एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में संयुक्त रूप से आज देर शाम छापेमारी कर करीब 80 बोतल विदेशी शराब के साथ चार लोगो को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में एएसपी दिलनवाज अहमद के साथ विश्विद्यालय थानाध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर एवं मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले विश्विद्यालय के अलीनगर मोहल्ले में छापेमारी कर दो लोगो को गिरफ्तार किया। दोनों अलीनगर मोहल्ला के निवासी मो0 सलीम एवं मो0 सोहैल हैं। फिर इनकी निशानदेही पर शराब के दो अन्य कारोबारियों मोहन महतो एवं राजकिशोर राउत को भी सुंदरपुर छठी पोखर के निकट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन छोटे कारोबारियों से बड़े कारोबारियों का भी पता चला है जिन्हें पकड़ने केलिए देर रात तक छापेमारी की सूचना है।

