Home मुख्य दरभंगा जंक्शन पर बनेगा पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाला नम्मा टॉयलेट। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 17, 2017

दरभंगा जंक्शन पर बनेगा पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाला नम्मा टॉयलेट। Voice of Darbhanga

IMG_20170117_085006

दरभंगा(सं0सू0) : समस्तीपुर रेल मंडल के सर्वोच्च दर्जा प्राप्त स्टेशन दरभंगा जंक्शन पर नम्मा टॉयलेट बनाया जायेगा. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने इसे लेकर हरी झंडी दे दी है. पर्यावरण के अनुकूल इस टॉयलेट निर्माण के लिए जंकशन का भी चयन किया गया है. यहां तीन यूनिट टॉयलेट स्थापित किए जायेंगे. यह सूचना सोमवार को दी गयी. इसकी पुष्टि करते हुए पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के चार स्टेशनों पर पहले चक्र में चिह्नित किया गया है. इसमें दरभंगा के अलावा मधुबनी, जयनगर व सीतामढ़ी स्टेशन भी शामिल हैं. दरभंगा जंक्शन पर सबसे अधिक तीन यूनिट शौचालय बनाये जायेंगे. शेष तीनों स्टेशनों पर एक-एक यूनिट शौचालय बनेंगे.

इस शौचालय को लेकर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसेबीलिटीज के तहत समस्तीपुर रेल मंडल व पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच समझौता हो गया है. इसकी पूरी लागत यह कंपनी देगी. रेलवे इसका निर्माण करायेगी. सनद रहे कि दरभंगा जंकशन पर एक मात्र पे एण्ड यूज शौचालय ही संचालित हो रहा है. पहले बाहरी परिसर में एक सुलभ शौचालय था जिसे बंद हुए वर्षों बीत गये. इस वजह से यात्रियों के साथ ही आसपास के होटलकर्मियों को काफी दिक्कत होती है.

Share

Leave a Reply