
संजय झा को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार द्वारा मिथिलांचल से जुड़े एवं दरभंगा के पूर्व विधान पार्षद रहे संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से मिथिलांचल क्षेत्र के कार्यकर्ताओ में काफी हर्ष का माहौल है। हर तरफ बधाइयों का ताँता लग गया है। संजय झा फैन्स क्लब के संचालक समीर झा ने बधाई देते हुए कहा कि मिथिला के विकास पुरुष के रूप में जन जन के प्रिय नेता को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर श्री झा को बधाई देने के साथ साथ नितीश कुमार को भी धन्यवाद देते हैं। छात्र नेता हेमंत राय ने श्री झा को बधाई देते हुए आशा जतायी कि अब संगठन में छात्र इकाई के भी मजबूती के साथ पुनर्गठन की उम्मीद की जा सकती है। 
जिला जदयू उपाध्यक्ष संजीव राय ने भी बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि अब कार्यकर्त्ता दुगुने उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने एवं नितीश कुमार के निश्चय को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जदयू के वरिष्ठ नेता अरुण झा एवं युवा जदयू जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी ने भी हर्ष व्यक्त किया और श्री झा को शुभकामना के साथ साथ नितीश कुमार को धन्यवाद दिया।

