
प्रशासनिक विफलता का परिणाम है नौका दुर्घटना: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पटना के एनआईटी घाट में हुए नौका दुर्घटना को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का कारण बताया। वहीँ भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक नायक ने कहा कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है फिर भी सरकार नही चेती। अगर वहां एनडीआरएफ की टीम पर्याप्त मात्रा में होती तो भी लोगो को बचाया जा सकता था।
श्री ठाकुर आज भाजपा नेता अशोक नायक, दिलीप कुमार झा एवं मुखिया जलज कुमार झा के साथ बहादुरपुर के कुशोथर गांव पहुँचे तथा नौका दुर्घटना में डूब कर मौत के गाल में सामने वाली अंजलि एवं अर्पिता के घर पहुंचे। पहुँच कर उन्होंने बच्ची के पिता अशोक कामत एवं दादा महेश कामत को सांत्वना दी।
सांत्वना देने वालों में जीतेन्द्र कुमार झा, उमेश चौधरी, भोला मण्डल, दिनेश ठाकुर आदि भी शामिल थे।

