Home मुख्य पटना उच्च न्यायालय ने दिया संस्कृत विवि के बर्खास्त कुलपति को पुनः बहाल करने का आदेश! Voice of Darbhanga
मुख्य - January 17, 2017

पटना उच्च न्यायालय ने दिया संस्कृत विवि के बर्खास्त कुलपति को पुनः बहाल करने का आदेश! Voice of Darbhanga

IMG_20170117_151353

पटना(सं0 सू0)

वॉइस ऑफ़ दरभंगा के करीबी संवाद सूत्रों से मिल रही प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के बर्खास्त कुलपति डॉ. देवनारायण झा को पटना हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. पटना हाइकोर्ट ने देवनारायण झा को पुनः बहाल करने का निर्देश दिया है. इससे पूर्व 10 अगस्त को राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने देवनारायण झा को बर्खास्त कर दिया था. देवनारायण झा पर फर्जी कागजात के आधार पर वीसी बनने और वित्तीय अनियमितता और अवैध बहाली में संलिप्तता का आरोप लगा था. राजभवन की चार सदस्यीय टीम ने 27 जून को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि पहुंची थी और मामले की जांच की थी. देवनारायण झा के खिलाफ अवैध बहाली और आर्थिक अनियमितता का आरोप लगा था. टीम द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद देवनारायण झा को बर्खास्त कर दिया गया था. हालांकि फिलहाल खबर की आधिकारिक पुष्टि नही हो पायी है.

Share

Leave a Reply