Home मुख्य मानव श्रृंखला को लेकर युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 17, 2017

मानव श्रृंखला को लेकर युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने की बैठक। Voice of Darbhanga

IMG_20170117_192748

दरभंगा : शराबबंदी को लेकर विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाने  के लिए जहां पूरे सूबे में तैयारी चल रही हैं, वहीं दरभंगा जिले में भी शासन-प्रशासन, शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर तमाम सरकारी व नीजी स्कूल संस्थानें मानव श्रृंखला में भाग लेगीं.

इस क्रम में मंगलवार को  लहेरियासराय स्थित डाकबंगला मैदान में युवा जदयू की ओर से मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता युवा जदयू जिला अध्यक्ष मो. इकबाल अंसारी ने की. उन्होंने बताया कि युवा जनता दल यूनाइटेड के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि शराबबंदी जैसे जनहित कार्य को सफल बनाने को लेकर जिले के गांवों से लेकर शहर के प्रत्येक नौजवानों को आगामी मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए.

वहीं पूर्व जिला युवा जदयू अध्यक्ष डॉ. अंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि युवा को आगे बढ़ने के लिए शराबबंदी को सफल बनाने के लिए इस मानव श्रृंखला में भाग लेनी ही चाहिए. बैठक में पिंकु यादव, इ. इकबाल, रशीद शबा, कामरान खान, अभिषेक सिंह,पप्पू महासेठ, शेखर सुमन, इशरत जहां, अवधेश लाल देव, खुर्शिद अली, धीरेन्द्र सहनी, रौशन मिश्रा, महेन्द्र सहनी, मुरली चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share

Leave a Reply