Home मुख्य बाजार समिति मजदूरों का शोषण बन्द नही हुआ तो शुरू होगा ऐतिहासिक आंदोलन: डा0 कैफ़ी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 17, 2017

बाजार समिति मजदूरों का शोषण बन्द नही हुआ तो शुरू होगा ऐतिहासिक आंदोलन: डा0 कैफ़ी। Voice of Darbhanga

IMG_20170117_213049

दरभंगा: बाज़ार समिति मजदूर पंचायत के बैनर तले आज सैकड़ो मजदूरों ने बाज़ार समिति के गेट पर तालाबंदी करके एकदिवसीय हड़ताल किया। पंचायत के अध्यक्ष डॉ0 शाहनवाज अहमद कैफ़ी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाज़ार समिति में शुरू से मजदूरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और जायज मजदूरी नही दी जा रही है। उन्होंने व्यवसायी संघ को चेतावनी देते हुए जिला प्रशासन से आह्वान किया कि वे इसपर गंभीरता से संज्ञान ले और सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी मजदूरों को दिलवाएं। परंतु यदि 20-25 दिनो में जिला प्रशासन और व्यवसायी संघ के द्वारा इस पर संज्ञान लेकर कारवाई नही की गयी तो आज का सांकेतिक आंदोलन एक बड़े ऐतिहासिक चरणबद्ध आंदोलन की पटकथा लिखेगा। सरकार मजदूरो केलिए तमाम तरह की घोषणाओं का प्रचार करती है। पर यहां किसी मजदूर का एक्सीडेंट हो जाए या गम्भीर बीमार हो जाए तो उसे देखने वाला कोई नही। डा0 कैफ़ी ने स्पष्ट शब्दों में व्यवसायी संघ और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाज़ार समिति में मजदूरों का शोषण बन्द नही हुआ तो ऐसा चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा जो न किसी ने पहले देखा होगा और न सुना होगा और इसका जिम्मेवार  व्यवसायी संघ के साथ साथ जिला प्रशासन भी होगा। सभा को महामंत्री शंकर यादव, भोला यादव, उपेंद्र पासवान, बैद्यनाथ यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Share

Leave a Reply