
पंचायत वार्ड सदस्य संघ ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पंचायत वार्ड सदस्य संघ ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर उपविकास आयुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया एवं रैली निकाली। रैली के उपरांत सभा आयोजित की गई जिसे संबोधित करते हुए संघ के सचिव राजीव कुमार मणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत दो योजनाओं के क्रियान्वयन का भार पंचायत वार्ड सदस्यों को सौंपा गया है, लेकिन क्षेत्र में इस काम कराने में वार्ड सदस्यों को काफी जोखिम उठाना पर रहा है. सभा में घोषणा की गई कि जिन मुखियों द्वारा गलत कार्य किया जा रहा है. उसका विरोध किया जाएगा. इस मौके पर अध्यक्ष सत्यानंद सिंह, किशुन कुमार महतो, आरती देवी, अरूण झा, कृष्ण मोहन चौधरी, छोटेलाल पासवान, रमण कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह, गोपाल पासवान, सुबोध महतो, सतेन्द्र सिंह, सगीर अहमद, शाहजहां खातुन, अमरजीत पासवान, गुड्डू कुमार सहनी आदि उपस्थित थे.

