Home मुख्य रोहित एक्ट की मांग को लेकर आइसा-इनौस का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 17, 2017

रोहित एक्ट की मांग को लेकर आइसा-इनौस का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170117_220618

दरभंगा : इंकलाबी नौजवान सभा के तत्वावधान में रोहित बेमूला के शहादत के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर पोलोमैदान से मार्च निकाला गया और जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया. आइसा के राज्यकार्यकारणी सदस्य विशाल माझी, राज्य परिसर सदस्य केशरी कुमार यादव की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई. जिसे संबोधित करते हुए माले नेता देवेन्द्र कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ते हमले व भेद-भाव के खिलाफ रोहित बेमूला के शहादत के एक वर्ष बाद भी रोहित एक्ट नहीं बनाना केन्द्र सरकार की संघी मानसिकता को प्रमाणित करता है. इंसाफ मंच के राज्यउपाध्यक्ष नैयाज अहमद ने जेएनयूके अल्पसंख्यक छात्र नजीब के महीनों से गायब होने पर बिहार के सामाजिक न्याय की सरकार पर चुप्पी साधने पर सवाल उठाया और केन्द्र सरकार से अविलम्ब नजीब को बरामद करने और उसके पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की. वहीं संदीप कुमार चौधरी ने वैशाली के अम्बेदकर छात्रावास की दलित छात्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी, परिजनों को 20 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की. इस मौके पर गजेन्द्र नारायण शर्मा, राजीव कुमार गिरी, कृष्ण कुमार महतो, गौतम चौधरी, सत्यम चौधरी, पंकज पासवान, सुजीत कुमार मंडल, प्रिन्स कुमार कर्ण, मो. अताउल्लाह, मो. आमीर, अमरजीत कुमार पासवान, पिंटु कुमार राम, राजू कर्ण, चंदन कुमार, अवधेश कुमार आदि ने भी सभा को संबोधित किया.

Share

Leave a Reply