
जाले विधायक ने किया पोखर घाट का शिलान्यास। Voice of Darbhanga

जाले : स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत छह लाख पैंसठ हजार की लागत से रेवढा के पटेल मुहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पोखर घाट का शिलान्यास मंगलवार को समारोह पूर्वक किया. कर्यक्रम मिथिला की परंपरा के तहत वैदिक मंत्रोचारण के बीच किया. इस अवसर पर डॉ0 निरंजन पुरी, विनय कुमार झा, राम नरेश चौधरी, विपिन पाठक, प्रहलाद राय, मिथिलेश प्रसाद, भोगेन्द्र जी सहित कई गण्यमान लोग मौजूद थे.

